Advocate Pratibha Yadav

Civil Court, Mahmudabad · District Sitapur

Client Resources

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

यहां सामान्य सवालों के जवाब दिए गए हैं। आपके विशेष मामले पर सलाह के लिए हमेशा व्यक्तिगत रूप से मिलना ज्यादा बेहतर रहेगा।

📅 Appointment व कार्यालय

Appointment अनिवार्य नहीं है, पर जल्दी और बिना इंतज़ार सलाह पाने के लिए recommended है। वेबसाइट पर "Book Appointment" बटन से या सीधे कॉल/WhatsApp करके भी संपर्क कर सकते हैं।

सोमवार से शनिवार, सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक। रविवार को कार्यालय बंद रहता है।

प्रारंभिक जानकारी फोन/WhatsApp पर साझा की जा सकती है, पर विस्तृत सलाह के लिए व्यक्तिगत रूप से मिलना बेहतर रहता है ताकि सारे दस्तावेज़ और तथ्य ठीक से समझे जा सकें।

फीस मामले की प्रकृति, जटिलता और आवश्यक कार्य पर निर्भर करती है — इसकी स्पष्ट चर्चा पहली मुलाकात/कॉल के दौरान ही कर ली जाती है, कोई छुपा हुआ शुल्क नहीं होता।

⚖️ Practice Areas

Civil, Criminal, Family, Property, Consumer मामलों के साथ-साथ कानूनी दस्तावेज़ीकरण (Documentation, Agreements, Notices) की सेवाएं उपलब्ध हैं।

हां, विवाह विवाद, तलाक, भरण-पोषण (Maintenance), बाल अभिरक्षा (Child Custody) जैसे Family मामलों में सलाह और प्रतिनिधित्व उपलब्ध है।

हां, Sale Deed जांच, Registration प्रक्रिया में सहायता, और Property विवादों में कानूनी सलाह उपलब्ध है। जरूरी दस्तावेज़ों की सूची के लिए हमारा Checklist पेज देखें।

📄 दस्तावेज़ व प्रक्रिया

सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अनुसार सामान्यतः 30 दिनों के भीतर जवाब देना अनिवार्य है। हमारे RTI Generator Tool से मुफ्त में आवेदन बना सकते हैं।

आमतौर पर घटना/खरीद की तारीख से 2 वर्ष के भीतर उपभोक्ता शिकायत दर्ज करानी होती है (Limitation Period)। देर होने पर भी विशेष परिस्थितियों में शिकायत हो सकती है — कार्यालय से चर्चा करें।

हां, हमारे Free Legal Tools सेक्शन में RTI Application और Legal Notice का शुरुआती draft बनाने के मुफ्त टूल उपलब्ध हैं। भेजने से पहले कार्यालय से समीक्षा जरूर करवाएं।

1 जुलाई 2024 से भारतीय दंड संहिता (IPC) की जगह भारतीय न्याय संहिता (BNS) लागू है। हमारे IPC से BNS खोजें Tool से पुरानी धारा नंबर डालकर नई धारा जान सकते हैं।

आपका सवाल यहां नहीं मिला?

📅 Appointment Book करें