Civil Court, Mahmudabad · District Sitapur
Client Resources
Allahabad High Court (Lucknow Bench) में केस/याचिका ऑनलाइन दाखिल करने की पूरी जानकारी — असली filing हमेशा High Court की आधिकारिक वेबसाइट पर ही होगी।
E-Filing, Allahabad High Court की एक डिजिटल व्यवस्था है जिसके ज़रिए Advocate और स्वयं पक्षकार (Litigant in Person) याचिका, आवेदन, Caveat और अन्य दस्तावेज़ ऑनलाइन दाखिल कर सकते हैं — बिना कोर्ट में शारीरिक रूप से उपस्थित हुए। यह सुविधा Civil और Criminal, दोनों तरह के मामलों के लिए 24×7 उपलब्ध है।
Allahabad High Court की आधिकारिक E-Filing Instructions (PDF)
High Court के आधिकारिक YouTube Channel पर उपलब्ध जानकारी
हां, "Party in Person" के रूप में Aadhaar, ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करके स्वयं E-Filing की जा सकती है। हालांकि सही प्रारूप और प्रक्रिया समझने के लिए कार्यालय से सहायता लेना उचित रहेगा।
यह आपकी E-Filing की एक अस्थायी पहचान संख्या है, जो Submit करते ही मिलती है। इसे भविष्य में स्थिति जानने और संदर्भ के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है।
Stamp Reporter जांच के बाद SMS/Email से सूचना मिलेगी। कमी को 7 दिनों के भीतर ठीक करना जरूरी है, अन्यथा फाइल lock हो सकती है और दोबारा नई E-Filing करनी पड़ सकती है।
District Sitapur, Allahabad High Court की Lucknow Bench के क्षेत्राधिकार में आता है। इसलिए सामान्यतः E-Filing भी Lucknow Bench के पोर्टल से ही की जाती है।
E-Filing में सहायता चाहिए?
📅 Appointment Book करें